प्रिय विद्यार्थी,
सबसे पहले आपको BBTM – Bihar Board Test (Matric) से जुड़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी टीम इस वेबसाइट पर आपका स्वागत करती हैं और साथ ही आगामी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ प्रदान करती हैं।
Features of Online MCQ Test at BBTM (Bihar Board Test Matric)
इस वेबसाइट पर दसवीं कक्षा के सभी प्रमुख विषयों के महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का Online MCQ Test निम्नलिखित विशेषताओं के साथ उपलब्ध कराया गया है।
- सभी प्रमुख विषयों के प्रत्येक अध्याय से महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का Online MCQ Test उपलब्ध कराया गया है, जिन्हें प्रश्नों की संख्या अनुसार एक या एक से अधिक भागों में बाँटा गया है।
- सभी प्रमुख विषयों के महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अभ्यास के लिए Model Paper MCQ Test उपलब्ध कराया गया है।
- सभी प्रमुख विषयों के विगत वर्षों (वर्ष 2021 से वर्तमान वर्ष तक) के प्रश्न-पत्रों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए भी Online MCQ Test उपलब्ध कराया गया है।
टेस्ट देने से पहले इन्हें जरूर पढ़ लें।
Step – 1: टेस्ट की शुरुआत करना
- टेस्ट शुरू करने के लिए खाली बॉक्स में अपना नाम अंकित कर "Start Quiz" बटन या "Start Part-X (Part-1 or Part-2 or ...)" बटन पर क्लिक करें।
Step – 2: टेस्ट के प्रारूप को समझना
- सभी विषयों के प्रत्येक अध्याय का Online MCQ Test प्रश्नों की संख्या अनुसार एक या अधिक भागों में बाँटा गया है। आप बारी-बारी से सभी भागों का टेस्ट दे सकते हैं।
- किसी दूसरे भाग का टेस्ट शुरू करने के लिए “Choose another part” बटन पर क्लिक करें।
- पुनः प्रयास करने के लिए “Retake this test” बटन पर क्लिक करें।
- Model Paper MCQ Test और Previous Year Paper (PYP) MCQ Test, इनका ऑनलाइन टेस्ट बिल्कुल आपके एग्जाम पेपर जैसा है। इसमें 100 (या 80) प्रश्न हैं। इनमें से कम-से-कम 50 (या 40) प्रश्नों का उत्तर जरूर देना है।
- पुनः प्रयास करने के लिए “Retake this test” बटन पर क्लिक करें।
- प्रत्येक अगली बार टेस्ट देते समय प्रश्नों का क्रम बदल जाएगा।
- आपको अपने सही उत्तरों के आधार पर अंक मिलेंगे।
- गलत उत्तर के नंबर नहीं काटे जाएँगे।
Step – 3: टेस्ट की प्रक्रिया
- टेस्ट देते समय यदि किसी प्रश्न का उत्तर पता नहीं हो, तो उसे छोड़कर आगे बढ़ सकते हैं।
- किसी भी प्रश्न से अगले प्रश्न पर जाने के लिए “Next” बटन और पिछले प्रश्न पर जाने के लिए “Previous” बटन का उपयोग करें।
- टेस्ट बॉक्स में ऊपर दिए गए गोल घेरे वाले नंबर पर क्लिक कर आप सीधे उस नंबर वाले प्रश्न पर जा सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप 16 पर क्लिक करते है तो आपके स्क्रीन पर 16वाँ नंबर प्रश्न प्रदर्शित होगा।
- यदि आप किसी प्रश्न के लिए चुने गए विकल्प को बदलना चाहते हैं तो टेस्ट को “Submit” करने से पहले उस विकल्प को बदल सकते हैं।
- अंतिम प्रश्न तक पहुँचने पर “Submit” बटन मिलेगा। इस पर क्लिक करके अपना टेस्ट रिजल्ट देख सकते हैं
- इस टेस्ट को पूरा करने के लिए एक समय-सीमा निर्धारित है। जिसका “timer” दायें बगल ऊपर कोने में प्रदर्शित होगा।
- “timer” समाप्त हो जाने पर टेस्ट अपने आप “Submit” हो जाएगा।
- “Submit” बटन के पॉप-अप मैसेज में “Ok” पर क्लिक कर टेस्ट को समाप्त कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यदि टेस्ट को समाप्त नहीं करना हो तो “No” पर क्लिक करें।
- सभी प्रश्नों का उत्तर देने के पश्चात् “Submit” बटन पर क्लिक कर पॉप-अप मैसेज में “Ok” पर क्लिक करें।
Step – 4: अपना रिजल्ट कार्ड और आन्सर-की देखना
- “Submit” बटन के पॉप-अप मैसेज में “Ok” पर क्लिक करने पर सबसे ऊपर के आपका रिजल्ट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट कार्ड के नीचे स्क्रॉल करने पर “Answer Data Sheet” में सही विकल्प और आपके द्वारा चुने गए विकल्प के साथ सभी प्रश्न और विकल्प प्रदर्शित होंगे। प्रत्येक प्रश्न में Correct, Incorrect और Unattempted का स्टेटस रहेगा।
- Correct का स्टेटस बताता है कि आपने उक्त प्रश्न का सही आन्सर दिया है। Incorrect का स्टेटस बताता है कि आपने उक्त प्रश्न का गलत आन्सर दिया है और Unattempted का स्टेटस बताता है कि आपने उक्त का कोई उत्तर नहीं दिया है।
Step – 5: फिल्टर बटन का उपयोग
- रिजल्ट कार्ड के नीचे Show All, Only Attempted, Only Unattempted, Only Correct, Only Incorrect का बटन प्रदर्शित होता है। इन बटन द्वारा आप प्रश्नों को छाँट सकते हैं। इससे आपको अपने टेस्ट का अवलोकन करने में सहायता मिलेगी।
- उदाहरण के लिए Only Attempted बटन पर क्लिक करने पर केवल वही प्रश्न प्रदर्शित होंगे जिनका आपने उत्तर दिया है।
- Only Unattempted बटन पर क्लिक करने पर केवल वही प्रश्न प्रदर्शित होंगे जिनका आपने कोई उत्तर नहीं दिया है।
- Only Correct बटन पर क्लिक करने पर केवल वही प्रश्न प्रदर्शित होंगे जिनके लिए आपने सही विकल्प को चुना है।
- Only Incorrect; बटन पर क्लिक करने पर केवल वही प्रश्न प्रदर्शित होंगे जिनके लिए आपका चुना हुआ विकल्प गलत है।
- टेस्ट बॉक्स की तरह आंसरशीट में भी चौकोर घेरे वाले नंबर पर क्लिक कर आप सीधे उस नंबर वाले प्रश्न पर जा सकते हैं।
Step – 6: टेस्ट के अन्य भाग को चुनना या उसी टेस्ट का पुनः प्रयास करना
- टेस्ट के अन्य भाग को चुनने या उसी टेस्ट का पुनः प्रयास करने के लिए Answer Data Sheet के नीचे अंतिम प्रश्न तक स्क्रॉल करें।
- आप चौकोर घेरे वाले नंबरों में सबसे अंतिम नंबर पर क्लिक करके भी अंतिम प्रश्न पर जा सकते है।
- पुनः प्रयास करने के लिए “Retake this test” बटन पर क्लिक करें।
- दूसरे भाग का टेस्ट शुरू करने के लिए “Choose another part” बटन पर क्लिक करें।
- प्रत्येक अगली बार टेस्ट देते समय प्रश्नों का क्रम बदल जाएगा।
Step – 7: पिछले प्रयासों के रिकार्ड को देखना और मिटाना
- Answer Data Sheet के सबसे अंतिम प्रश्न के नीचे आपकी Attempt History या Result History एक टेबल में प्रदर्शित होता है। (अधिकतम अंतिम 5 प्रयासों का)
- यह History केवल उसी मोबाइल या कंप्यूटर में सेव रहता है, जिसमें आप टेस्ट दे रहे हैं।
- यह Attempt History प्रत्येक अध्याय व सेट के लिए अलग-अलग रहेगा। ताकि आप अपना परीक्षण और सुधार का अवलोकन स्वयं कर सकें।
- “Clear All History” बटन पर क्लिक कर "Ok" बटन पर क्लिक करने पर पूरी Attempt History डिलीट हो जाएगी।
- “Clear Last Attempt” बटन पर क्लिक करने पर सबसे नया Attempt डिलीट हो जाएगा।
धन्यवाद!
आशा करता हूँ कि आपने BBTM – Bihar Board Test (Matric) पर टेस्ट देने और रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया को पढ़कर समझ लिया है।
अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आपकी कड़ी मेहनत और लगन ही आपको सफलता दिलाएगी। आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ।
प्रभाकर बरनवाल